महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बाबा विश्वनाथ के दरबार में लगाई हाजिरी
मंदिर में विधिवत दर्शन-पूजन कर लिया बाबा का आशीर्वाद
वाराणसी। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे बुधवार को धार्मिक नगरी काशी पहुंचे। बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर विशेष विमान से पहुंचे शिंदे का भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया।


इसके बाद उन्होंने श्री काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचकर बाबा विश्वनाथ का विधिवत दर्शन-पूजन किया और आशीर्वाद लिया। उनके स्वागत के लिए एयरपोर्ट पर भाजपा नेता गुलाब दुबे, राकेश सिंह रिंकू, पवन मिश्रा और भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री एवं एयरपोर्ट प्रोटोकॉल प्रभारी शैलेश पांडेय सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
मंदिर में दर्शन के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। शिंदे के काशी आगमन को लेकर स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला।

