अमरूद तोड़ते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आई युवती, गंभीर

अमरूद तोड़ते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आई युवती, गंभीर

बेगूसराय (जनवार्ता)। बरियारपुर पूर्वी पंचायत के वार्ड संख्या-4 में शुक्रवार सुबह अमरूद तोड़ने के दौरान 20 वर्षीय चांदनी खातून 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गई। घायल युवती मोहम्मद अब्बास की पुत्री है। परिजनों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, खोदावंदपुर में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

rajeshswari


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह करीब नौ बजे चांदनी अमरूद तोड़ने के लिए पेड़ पर चढ़ी थी। इसी दौरान पेड़ के पास से गुजर रही हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गई।


वार्ड सदस्य प्रभात कुमार ने बताया कि गांव की घनी आबादी के बीच से 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन काफी नीचे से गुजर रही है। इसकी शिकायत कई बार विद्युत विभाग से की गई, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने बताया कि पहले भी इस लाइन से जुड़े हादसे हो चुके हैं।


ग्रामीणों का कहना है कि कई परिवारों के घरों के ऊपर से हाईटेंशन लाइन गुजर रही है, जिससे हर समय दुर्घटना का खतरा बना रहता है। उन्होंने विद्युत विभाग से लाइन को आबादी से हटाकर सुरक्षित स्थान से ले जाने की मांग की।


ग्रामीणों ने वार्ड में भूमि विवाद के कारण अधूरी पड़ी सड़क का मुद्दा भी उठाया। उनका कहना है कि बरसात में रास्ता बंद हो जाता है, जिससे मरीजों और स्कूली बच्चों को काफी परेशानी होती है।
मुखिया प्रतिनिधि सद्दाम माजिदी ने बताया कि भूमि उपलब्ध होते ही सड़क निर्माण पूरा कराया जाएगा। साथ ही उन्होंने हाईटेंशन लाइन को शीघ्र हटाने की मांग की।

इसे भी पढ़े   ग्रेटर नोएडा : एसटीएफ ने फर्जी RAW अधिकारी किया गिरफ्तार
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *