भोपाल: बेटी की बर्थडे पार्टी के बहाने नाबालिग लड़की से रेप

भोपाल: बेटी की बर्थडे पार्टी के बहाने नाबालिग लड़की से रेप

दूसरे कॉन्स्टेबल और 4 साल के बच्चे ने दी पहरेदारी

भोपाल (जनवार्ता): मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पुलिस महकमे की छवि को कलंकित करने वाली एक बेहद शर्मनाक घटना सामने आई है। एक कॉन्स्टेबल ने 17 वर्षीय नाबालिग लड़की को बेटी की बर्थडे पार्टी के बहाने बुलाकर उसके साथ बलात्कार किया। इस दौरान दूसरा कॉन्स्टेबल और आरोपी का चार वर्षीय मासूम बेटा बाहर सीढ़ियों पर पहरा देता रहा।

rajeshswari

पीड़िता की शिकायत के अनुसार, 22 जुलाई  की शाम करीब 6 बजे धार जिले में तैनात कॉन्स्टेबल संतोष सेन ने फोन पर उसे लान्सर परेड मैदान के पास बुलाया। लड़की शाम साढ़े छह बजे पहुंची तो संतोष सेन के साथ ग्वालियर में तैनात दूसरा कॉन्स्टेबल जितेंद्र राजपूत भी मौजूद था। दोनों ने पीड़िता को कार में बिठाया। कार में संतोष सेन का 4 साल का बेटा भी बैठा था।

आरोपियों ने पीड़िता को भोपाल के एमपी नगर स्थित प्रगति पेट्रोल पंप के पास एक मकान में ले गए। वहां संतोष सेन पीड़िता को कमरे में ले गया और उसके साथ बलात्कार किया। इस दौरान जितेंद्र राजपूत अपने साथी के 4 वर्षीय बेटे के साथ सीढ़ियों पर खड़ा पहरा देता रहा। घटना के बाद रात करीब 8 बजे दोनों आरोपियों ने पीड़िता को शाही दरबार क्षेत्र में छोड़ दिया।

पीड़िता ने घर पहुंचकर परिजनों को पूरी घटना बताई। इसके बाद कमला नगर थाने में प्रारंभिक शिकायत दर्ज कराई गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए **जहांगीराबाद थाने में दोनों पुलिसकर्मियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट, एससी-एसटी एक्ट, बलात्कार और अपहरण की धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है।
 
भोपाल पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने मीडिया को बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। संतोष सेन धार और जितेंद्र राजपूत ग्वालियर स्थित विशेष सशस्त्र बल में तैनात थे।

इसे भी पढ़े   BHU में​​​​​​​ योग कर रही छात्रा की मौत:पैर की अंगुलियों पर खड़ी थी तभी आया चक्कर

पुलिस महकमे में इस घटना से हड़कंप मच गया है। वरिष्ठ अधिकारियों ने मामले की त्वरित जांच के आदेश दिए हैं और दोनों आरोपियों को निलंबित करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *