लोहता में किशोर से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
वाराणसी (जनवार्ता)। लोहता पुलिस ने पाक्सो एक्ट के एक मामले में नामजद आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को शनिवार सुबह रकतपुर स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के पास से दबोचा गया।

पुलिस के अनुसार, शुक्रवार को पीड़ित पक्ष की तहरीर पर आरोप लगाया गया था कि 17 वर्षीय किशोर को बहला-फुसलाकर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। शिकायत के आधार पर थाना लोहता में बीएनएस की धारा 137(2) तथा पाक्सो एक्ट की धारा 3/4(1) के तहत मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।
जांच के दौरान पुलिस ने नामजद आरोपी शहबाज उर्फ बल्लू (20), निवासी धरमरिया, थाना लोहता को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी टीम में थानाध्यक्ष दिगंबर उपाध्याय, उपनिरीक्षक ऋतुराज सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

