पेपर लीक व छात्र उत्पीड़न के विरोध में बीएचयू में संयुक्त छात्र संगठनों का मार्च

पेपर लीक व छात्र उत्पीड़न के विरोध में बीएचयू में संयुक्त छात्र संगठनों का मार्च

वाराणसी (जनवार्ता)। देशभर में सामने आ रहे पेपर लीक मामलों, छात्र आंदोलनों पर लाठीचार्ज और प्रदर्शनकारी छात्रों के साथ कथित दुर्व्यवहार के विरोध में शनिवार को काशी हिंदू विश्वविद्यालय में संयुक्त छात्र संगठनों ने प्रदर्शन और पैदल मार्च निकाला। इसमें एनएसयूआई, दिशा, एआईएसए, एससीएस समेत विभिन्न छात्र संगठनों के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने परीक्षा प्रणाली में बढ़ती अनियमितताओं पर चिंता जताते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की।

rajeshswari

छात्रों ने सभी पेपर लीक मामलों की निष्पक्ष व समयबद्ध जांच, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की रोकथाम के लिए प्रभावी व्यवस्था बनाने की मांग उठाई। वही नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की कार्यप्रणाली की समीक्षा और छात्र आंदोलनों के दौरान कथित पुलिस कार्रवाई की जांच की भी मांग की गई। इस मार्च को संबोधित करते हुए पूर्व कृषि मंत्री एवं बक्सर सांसद सुधाकर सिंह ने छात्रों की मांगों का समर्थन किया। इस कार्यक्रम में हर्षिता, प्रियदर्शन मीणा, गुलशन यादव, आदित्य प्रकाश, ध्रुव, राजेश, अमन, मिहिर, मुरारी सहित विभिन्न छात्र संगठनों के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़े   जनवार्ता की खबर के बाद पुलिस हुई सक्रिय:लाइफ जैकेट अनिवार्यता पर सख्ती, मीरघाट पर 13 नाविकों पर मुकदमा, 3 नावें सीज
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *