1.62 करोड़ के गांजा के साथ अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

1.62 करोड़ के गांजा के साथ अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

लखनऊ (जनवार्ता)। उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने अंतरराज्यीय स्तर पर मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोह के एक सक्रिय सदस्य को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 648 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। बरामद गांजे की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 1.62 करोड़ रुपये बताई गई है।

rajeshswari

एसटीएफ के अनुसार, शुक्रवार को मिली गोपनीय सूचना के आधार पर अयोध्या फील्ड यूनिट ने एनसीबी और स्थानीय पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर 57.4 किलोमीटर माइलस्टोन के पास एक डीसीएम ट्रक (CG11 BT 8289) को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान ट्रक में छिपाकर रखा गया 648 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया और चालक शौकत अली, निवासी भरतपुर (राजस्थान), को गिरफ्तार कर लिया गया।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह एक संगठित तस्कर गिरोह का सदस्य है, जो ओडिशा, आंध्र प्रदेश और पश्चिम बंगाल से गांजा लाकर मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश सहित विभिन्न राज्यों में सप्लाई करता था। उसने यह भी स्वीकार किया कि वह पिछले 20–25 वर्षों से इस अवैध कारोबार में संलिप्त है।

एसटीएफ ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई एनसीबी और स्थानीय पुलिस द्वारा की जा रही है।

इसे भी पढ़े   युद्ध और महंगे ईंधन के बीच इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ी रफ्तार.वाराणसी में स्कूटी की बिक्री दोगुनी
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *