हरदोई में करोड़ों की चोरी का खुलासा, तीन नौकर समेत 16 गिरफ्तार

हरदोई में करोड़ों की चोरी का खुलासा, तीन नौकर समेत 16 गिरफ्तार

हरदोई। रेलवेगंज क्षेत्र के एक थोक किराना व्यापारी के घर हुई करोड़ों रुपये की चोरी का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए तीन नौकरों समेत 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 1 करोड़ 28 लाख 99 हजार 310 रुपये नकद बरामद किए गए हैं।

rajeshswari


पुलिस के अनुसार, वारदात की साजिश व्यापारी के मुनीम के जीजा अजय शुक्ला ने रची थी। उसने घर में काम करने वाले तीन नौकरों को अपने साथ मिलाकर कई दिनों तक रेकी की और योजना बनाई।


16 जुलाई की रात नौकरों ने व्यापारी पंकज अग्रवाल और उनकी पत्नी के भोजन में नींद की गोलियां मिला दीं। दोनों के बेहोश होने के बाद घर में रखी नकदी आठ बैगों में भरकर पिकअप वाहन से फरार हो गए।
17 जुलाई को दर्ज मुकदमे के बाद पुलिस ने करीब 150 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और सर्विलांस की मदद से जांच शुरू की। उत्तराखंड और दिल्ली तक दबिश देकर पूरे गिरोह का पर्दाफाश किया गया।


पूछताछ में पता चला कि चोरी के बाद आरोपी लखनऊ पहुंचे, जहां हिस्ट्रीशीटर अमन और महफूज उर्फ लाली के जरिए रकम ठिकाने लगाने का प्रयास किया गया। पुलिस ने 16 आरोपियों को गिरफ्तार कर 1.29 करोड़ रुपये के करीब नकदी बरामद कर ली है। मामले में अन्य फरार आरोपियों और शेष रकम की तलाश जारी है।

इसे भी पढ़े   Budhwar Puja: बुधवार के दिन गणेश जी को चढ़ाएं ये खास भोग
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *