बिरसिंहपुर में सुना गया प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ का 136वां संस्करण

बिरसिंहपुर में सुना गया प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ का 136वां संस्करण

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत हुआ पौधारोपण

वाराणसी (जनवार्ता)। आराजी लाइन विकासखंड के बिरसिंहपुर गांव में रविवार को किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष राम प्रकाश सिंह ‘बीरू’ की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 136वें संस्करण का सामूहिक श्रवण किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों और ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।

rajeshswari

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद शिवेश कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष राम सकल पटेल, प्रदेश मंत्री बृजनंदन सिंह, सेवापुरी विधायक प्रतिनिधि अदिति सिंह पटेल, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष राम प्रकाश सिंह ‘बीरू’, देवेंद्र प्रताप सिंह तथा चंद्रशेखर सिंह उपस्थित रहे। सभी ने क्षेत्रवासियों के साथ प्रधानमंत्री के संबोधन को सुना।

इस अवसर पर ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत अतिथियों ने कार्यक्रम स्थल पर पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम का संचालन प्रेम शंकर पाठक ने किया।

कार्यक्रम के समापन पर आयोजित टिफिन बैठक में सभी ने एक साथ भोजन कर सामाजिक समरसता और आपसी भाईचारे का संदेश दिया।

इस दौरान मंडल अध्यक्ष सुजीत पाल, ग्राम प्रधान मनभाषा देवी, संजीव सिंह गौतम, जगदीश जायसवाल, अभिषेक त्रिपाठी, देवेंद्र पटेल, पंकज पटेल, माता शंकर सिंह, दीपक सिंह, राहुल पटेल, राजदेव मौर्य, सुशील सिंह, राकेश जायसवाल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़े   व्यापारियों ने गोदौलिया-मैदागिन मार्ग पर स्प्रिंकलर फव्वारा लगाने की उठाई मांग
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *