जल जीवन मिशन की योजना पर संकट: बसंतपट्टी में तीन सप्ताह से खराब बोर

जल जीवन मिशन की योजना पर संकट: बसंतपट्टी में तीन सप्ताह से खराब बोर

बालू-गिट्टी युक्त पानी पीने को मजबूर ग्रामीण

वाराणसी (जनवार्ता)। आराजी लाइन विकासखंड के ग्राम पंचायत बसंतपट्टी में जल जीवन मिशन के तहत स्थापित पेयजल बोर पिछले करीब तीन सप्ताह से खराब होने के कारण ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल नहीं मिल पा रहा है। बोर से पानी के साथ बालू और गिट्टी निकलने से गांव में पेयजल संकट गहरा गया है।

rajeshswari

ग्राम प्रधान प्रशासक श्यामलाल चौहान ने बताया कि बोर के खराब हो जाने के कारण उसमें से गंदा पानी, बालू और गिट्टी निकल रही है, जिससे यह पानी पीने योग्य नहीं रह गया है। इसके चलते ग्रामीणों को रोजमर्रा की जरूरतों के लिए भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि यदि जल्द ही बोर की मरम्मत नहीं कराई गई तो गांव में पेयजल संकट और गंभीर हो सकता है। साथ ही दूषित पानी के कारण ग्रामीणों के स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका है।

ग्राम प्रशासन ने जिला प्रशासन और जल जीवन मिशन के अधिकारियों से बोर की तत्काल जांच कर आवश्यक मरम्मत कराने तथा गांव में जल्द से जल्द स्वच्छ पेयजल की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है।

इसे भी पढ़े   दबंगों के कारण नहीं बन पा रहा गरीब का मकान
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *