गुरु रविदास जयंती कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर काशी पहुंचे भाजपा अनुसूचित मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष

गुरु रविदास जयंती कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर काशी पहुंचे भाजपा अनुसूचित मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष

वाराणसी (जनवार्ता)। संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज की पावन जन्मस्थली, वाराणसी में आगामी 29 जुलाई को आयोजित होने वाले भव्य कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य लाल सिंह आर्य तथा भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री अरविंद मेनन मंगलवार को काशी पहुंचे।

rajeshswari

लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, बाबतपुर पर भाजपा काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष अशोक चौरसिया के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने दोनों नेताओं का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान कार्यक्रम को ऐतिहासिक, भव्य और सुव्यवस्थित ढंग से आयोजित करने को लेकर भी चर्चा की गई।

स्वागत करने वालों में प्रमुख रूप से राकेश शर्मा, अमित राय, अजीत रावत, प्रताप सोनकर, संजीव चौरसिया तथा शैलेश पांडेय (प्रोटोकॉल प्रभारी, भाजपा एवं क्षेत्र उपाध्यक्ष, भाजपा किसान मोर्चा काशी क्षेत्र) सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़े   आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत रोहनिया में महिला सम्मेलन संपन्न
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *