ललितपुर में मां ने दो बच्चों संग दी जान

ललितपुर में मां ने दो बच्चों संग दी जान

ललितपुर (जनवार्ता)। जिले के धौर्रा थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक दर्दनाक घटना में 35 वर्षीय महिला ने अपने दो मासूम बच्चों के साथ ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। हादसे में महिला और दोनों बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। प्रारंभिक जांच में पति की कथित मारपीट और घरेलू प्रताड़ना का मामला सामने आया है।

rajeshswari


घटना सुबह करीब 8:30 बजे धौरा रेलवे स्टेशन के पास रणछोड़ रेलवे क्रॉसिंग के निकट हुई। सूचना मिलते ही जीआरपी और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची तथा शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस के अनुसार, मृतका की पहचान दीपा यादव (35) के रूप में हुई है। उसके साथ चार वर्षीय बेटी शुभांगी और दो वर्षीय बेटे कृष की भी मौत हो गई। दीपा की शादी वर्ष 2020 में चंदेरा गांव निवासी विक्की यादव से हुई थी। विक्की मिठाई बनाने का काम करता है। दीपा अपने माता-पिता की इकलौती संतान होने के कारण शादी के बाद भी पति के साथ मायके में ही रह रही थी।


प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि विक्की शराब का आदी था और अक्सर पत्नी व बच्चों के साथ मारपीट करता था। आरोप है कि शनिवार रात भी उसने नशे की हालत में दीपा के साथ मारपीट की थी। सोमवार सुबह पति के काम पर जाने के बाद दीपा दोनों बच्चों को लेकर घर से निकली और रेलवे ट्रैक पर पहुंचकर भोपाल की ओर जा रही ट्रेन के सामने छलांग लगा दी।

इसे भी पढ़े   सील्ड रोड विवाद के बीच PWD मंत्री की गाड़ी का कटा चालान, वकीलों ने सचिवालय के बाहर किया प्रदर्शन
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *