ऑपरेशन चक्रव्यूह: कैंट पुलिस ने जुए के अड्डे पर मारा छापा

ऑपरेशन चक्रव्यूह: कैंट पुलिस ने जुए के अड्डे पर मारा छापा

छह जुआरी गिरफ्तार

वाराणसी (जनवर्ता)। कमिश्नरेट पुलिस के ऑपरेशन चक्रव्यूह अभियान के तहत कैंट थाना पुलिस ने सोमवार रात अर्दली बाजार स्थित एमएम लॉन के पास संचालित जुए के अड्डे पर छापेमारी कर छह लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके से फड़ पर लगी 5,400 रुपये की नकदी, आरोपियों की तलाशी से 2,200 रुपया तथा 52 पत्तों की एक खुली ताश की गड्डी बरामद की।

rajeshswari

प्रभारी निरीक्षक राज किशोर पांडेय के नेतृत्व में सोमवार रात करीब 8:40 बजे की गई कार्रवाई में गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रोहित पटेल, दीपक पटेल, चंदन पटेल, पवन कुमार गौतम, राजीव कुमार पटेल और सूरज कुमार के रूप में हुई। सभी आरोपी कैंट थाना क्षेत्र के टकटकपुर और आसपास के निवासी बताए गए हैं।

पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्ध उत्तर प्रदेश जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। छापेमारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक बलवंत कुमार, उपनिरीक्षक अभिषेक सिंह, कांस्टेबल अतुल कुमार पांडेय, नागेंद्र कुमार, राजन कुमार राव तथा अमित तिवारी शामिल रहे।

इसे भी पढ़े   रीजनल एथलेटिक्स प्रतियोगिता में सेंट जोसेफ स्कूल शिवपुर का जलवा
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *