‘नक्सल मुक्त भारत’ की थीम पर राष्ट्रीय एकता दिवस परेड में शामिल होंगे वाराणसी जोन के 137 अतिथि

‘नक्सल मुक्त भारत’ की थीम पर राष्ट्रीय एकता दिवस परेड में शामिल होंगे वाराणसी जोन के 137 अतिथि

एडीजी नवीन अरोड़ा ने दिखाई हरी झंडी

वाराणसी। गुजरात के एकता नगर में 31 अक्टूबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय एकता दिवस परेड-2026 में शामिल होने के लिए वाराणसी जोन के 137 अतिथियों को गुरुवार को वाराणसी जंक्शन से रवाना किया गया। गृह मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम की थीम ‘नक्सल मुक्त भारत’ रखी गई है। वाराणसी जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर-9 पर आयोजित विदाई समारोह में अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) वाराणसी जोन नवीन अरोड़ा ने अतिथियों का स्वागत कर ट्रेन संख्या 20904 एकता नगर महामना एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर गुजरात के लिए रवाना किया।

rajeshswari

इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के पूर्व नक्सल प्रभावित सोनभद्र, मीरजापुर और चंदौली जिले के विभिन्न आयु वर्ग और व्यवसायों से जुड़े 137 आमंत्रित प्रतिनिधि शामिल हो रहे हैं। इन तीनों जिलों के जिलाधिकारियों को कार्यक्रम के लिए सह-नोडल अधिकारी बनाया गया है, जबकि एडीजी वाराणसी जोन नवीन अरोड़ा को राज्य नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर आयोजित इस परेड का उद्देश्य पूर्व नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के लोगों को राष्ट्रीय उत्सव से जोड़ना तथा देश की एकता, अखंडता और नक्सलवाद से मुक्ति के संदेश को मजबूत करना है। देश के 126 पूर्व नक्सल प्रभावित जिलों के प्रतिनिधियों को इस आयोजन में आमंत्रित किया गया है।

प्रतिनिधिमंडल के साथ प्रशासन और पुलिस विभाग के अधिकारी भी गए हैं, ताकि यात्रा के दौरान सुरक्षा और समन्वय की व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके। गुजरात के एकता नगर में आयोजित परेड में शामिल होने के बाद प्रतिनिधिमंडल के 2 नवंबर को वापस लौटने का कार्यक्रम है।

इसे भी पढ़े   हड़ियाडीह गांव स्पोर्ट्स अकादमी में चोरी: लाइट व सबमर्सिबल पंप उड़ाया, तोड़फोड़ का भी आरोप
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *