वाराणसी में युवती की फोटो इंस्टाग्राम पर एडिट कर मांगी पांच लाख की रंगदारी म

वाराणसी में युवती की फोटो इंस्टाग्राम पर एडिट कर मांगी पांच लाख की रंगदारी म

पुलिस ने चार नामजद आरोपितों के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा

वाराणसी। सिगरा थाना क्षेत्र में युवती की फोटो एडिट कर इंस्टाग्राम पर पोस्ट करने और उसके बदले पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। पीड़ित युवती के भाई की तहरीर पर सिगरा पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

rajeshswari

तहरीर के अनुसार, अमित सोनकर, रवि भारती, शनि और काजल पर आरोप है कि उन्होंने युवती की फोटो को किसी अन्य युवक की तस्वीर के साथ जोड़कर इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दिया। आरोप है कि युवती के घर में अगले महीने शादी होने की जानकारी होने के बावजूद आरोपितों ने कथित तौर पर पांच लाख रुपये की मांग की।

पीड़ित पक्ष का आरोप है कि रुपये नहीं देने पर एडिट की गई फोटो और वीडियो युवती के ससुराल भेजने की धमकी दी गई। विरोध करने पर मां-बहन को गाली देने और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए सिगरा पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपितों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इसे भी पढ़े   वाराणसी में राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आए ट्रेन मैनेजर, हालत गंभीर
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *