आरक्षी राहुल कुमार ने रक्तदान कर बचाई मरीज की जान

आरक्षी राहुल कुमार ने रक्तदान कर बचाई मरीज की जान

वाराणसी  (जनवार्ता)। गोमती जोन कार्यालय में सोशल मीडिया सेल में तैनात आरक्षी राहुल कुमार ने स्वैच्छिक रक्तदान कर मानवता और जनसेवा का प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया है।

rajeshswari

जानकारी के अनुसार, भारत रक्त सेवा मंच पुलिस परिवार व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से सूचना मिली कि महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर सेंटर में भर्ती महिला मरीज सुनीता को तत्काल रक्त की आवश्यकता है। सूचना मिलते ही आरक्षी राहुल कुमार बिना देर किए अस्पताल पहुंचे और स्वेच्छा से रक्तदान किया।

बताया गया कि यह राहुल कुमार के जीवन का तीसरा स्वैच्छिक रक्तदान है। उनके समय पर किए गए रक्तदान से मरीज के उपचार में महत्वपूर्ण सहयोग मिला और जरूरत के समय रक्त उपलब्ध हो सका।

कमिश्नरेट वाराणसी पुलिस ने कहा कि आरक्षी राहुल कुमार का यह कार्य समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ मानव सेवा और सामाजिक उत्तरदायित्व का उत्कृष्ट उदाहरण है। पुलिस ने लोगों से भी जरूरतमंदों की सहायता के लिए स्वैच्छिक रक्तदान करने की अपील की।

इसे भी पढ़े   वाराणसी: वकील-पुलिस विवाद पर कमिश्नर ने की बैठक
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *