प्रतापगढ़ में मकान ढहा, एक ही परिवार के छह लोगों की मौत

प्रतापगढ़ में मकान ढहा, एक ही परिवार के छह लोगों की मौत

प्रतापगढ़ (जनवार्ता)। लगातार बारिश के बीच नगर कोतवाली क्षेत्र के महुली मोहल्ले में बुधवार देर रात करीब दो बजे 100 वर्ष पुराना मकान ढह जाने से एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दंपती, उनका बेटा-बहू और दो मासूम बच्चे शामिल हैं। हादसे में परिवार का बड़ा बेटा घायल हो गया, जिसका जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।

rajeshswari


बताया गया कि गर्मी और उमस के कारण परिवार के सातों सदस्य एसी वाले कमरे में सो रहे थे। इसी दौरान अचानक कमरे की छत भरभराकर गिर गई और सभी मलबे में दब गए। कमरे के किनारे सो रहे अमन किसी तरह बाहर निकल आए और शोर मचाकर पड़ोसियों को सूचना दी।


सूचना पर पुलिस, दमकल और स्थानीय लोगों ने करीब दो घंटे तक राहत एवं बचाव अभियान चलाया। सभी को मलबे से निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्रमोद श्रीवास्तव (60), उनकी पत्नी रीता (55), छोटे बेटे नितिन (25), बहू माधुरी (23) तथा उनके दो पुत्र माधव (2) और 10 माह के अद्विक को मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मलबे में दबने और दम घुटने से उनकी मौत हुई।

इसे भी पढ़े   12 लाख की हेरोइन बरामद,तीन तस्कर गिरफ्तार
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *