बांग्लादेश को 114 रन से हराया, 22 सितंबर को श्रीलंका से मुकाबला

बांग्लादेश को 114 रन से हराया, 22 सितंबर को श्रीलंका से मुकाबला

भारत ने विमेंस क्रिकेट के सेमीफाइनल में बांग्लादेश को 114 रन से हराकर एशियन गेम्स के फाइनल में जगह बना ली। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में चार विकेट पर 195 रन बनाए। जवाब में बांग्लादेश की टीम 15.4 ओवर में 81 रन पर ऑलआउट हो गई। फाइनल में 22 सितंबर को भारत का सामना श्रीलंका से होगा।

rajeshswari


शेफाली वर्मा ने 49 गेंदों पर नौ चौकों और तीन छक्कों की मदद से नाबाद 100 रन बनाए। उन्होंने हरमनप्रीत कौर के साथ तीसरे विकेट के लिए 94 रन जोड़े। स्मृति मंधाना ने 19 गेंदों पर 37 रन बनाए। इस दौरान वह 4,788 रन के साथ विमेंस टी-20 इंटरनेशनल में सर्वाधिक रन बनाने वाली बल्लेबाज बन गईं।


लक्ष्य का पीछा करते हुए बांग्लादेश की टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी। दीप्ति शर्मा और नंदनी शर्मा ने तीन-तीन विकेट लेकर उसकी पारी 81 रन पर समेट दी।

इसे भी पढ़े   मुजफ्फरनगर : पुलिस मुठभेड़ में कुख्यात बदमाश ढेर
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *