गंगा में स्नान के दौरान बिहार के युवक की डूबने से मौत

गंगा में स्नान के दौरान बिहार के युवक की डूबने से मौत

वाराणसी (जनवार्ता )। चौक थाना क्षेत्र के भोसले घाट पर सोमवार को गंगा में स्नान करते समय बिहार के बक्सर निवासी 24 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। युवक अपने चचेरे भाई के साथ वाराणसी में दर्शन-पूजन के लिए आया था।

rajeshswari

पुलिस के अनुसार, बक्सर जिले के राजपुर निवासी कुश कुमार अपने चचेरे भाई बैकुंठनाथ के साथ भोसले घाट पर स्नान कर रहा था। इसी दौरान पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चला गया। उसे डूबता देख मौके पर मौजूद गोताखोरों ने गंगा में छलांग लगाकर तलाश शुरू की।

जल पुलिस और गोताखोरों की कड़ी मशक्कत के बाद कुश कुमार का शव बरामद कर लिया गया। चौक पुलिस ने परिजनों को घटना की सूचना दे दी है और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

इसे भी पढ़े   वाराणसी जंक्शन के सामने पुलिस सहायता केंद्र का उद्घाटन, यात्रियों को मिलेगी त्वरित सहायता
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *