चौबेपुर में चोरी की बड़ी घटना: गहना और लाखों की नकदी चोरी, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

चौबेपुर में चोरी की बड़ी घटना: गहना और लाखों की नकदी चोरी, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

“चौबेपुर (जनवार्ता)। स्थानीय थाना क्षेत्र के अंतर्गत पचराव गांव में चोरों ने एक घर से दो सेट गहना और करीब एक लाख रुपये नगद चोरी कर लिए। यह घटना बीते 3 और 4 तारीख की रात्रि की बताई जा रही है।गांव निवासी ओंकार नाथ मिश्रा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि चोरों ने उनके घर का बक्सा उठा ले गया, जिसमें परिवार के दो सेट आभूषण और एक लाख रुपये नकद रखे थे। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की।थाना प्रभारी चौबेपुर अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि पीड़ित की लिखित तहरीर के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने और संदिग्धों से पूछताछ करने सहित कानूनी कार्रवाई तेज कर दी है। फिलहाल पुलिस चोरों की तलाश में जुटी हुई है।

rajeshswari
इसे भी पढ़े   बैंक खातों से साइबर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो शातिर गिरफ्तार
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *