स्मार्ट सिटी से बदली काशी की सूरत, 10 साल में ₹1000 करोड़ के काम

स्मार्ट सिटी से बदली काशी की सूरत, 10 साल में ₹1000 करोड़ के काम

वाराणसी (जनवार्ता)। सितंबर 2016 में शहरी विकास मंत्रालय ने वाराणसी समेत देश के 27 शहरों को स्मार्ट सिटी योजना में शामिल किया था। करीब दस साल में काशी में लगभग एक हजार करोड़ रुपये की लागत से कई विकास कार्य कराए गए। रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर, नमो घाट, आधुनिक पार्किंग, इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर, सिगरा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स समेत कई परियोजनाओं ने शहर की तस्वीर बदली है।

rajeshswari


योजना के तहत गलियों का पुनरुद्धार, तालाब-कुंड और पार्कों का जीर्णोद्धार, स्कूलों का कायाकल्प, घाटों पर फसाड लाइट और एडवांस सर्विलांस सिस्टम भी विकसित किए गए। शहर में करीब तीन हजार कैमरों से निगरानी की जा रही है, जिससे यातायात और सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने में मदद मिली है। अधिकारियों के अनुसार आगे पार्क-ग्रीनरी बढ़ाने, डिजिटल लाइब्रेरी, कम्युनिटी सेंटर और स्मार्ट स्कूल विकसित करने की योजना है।

इसे भी पढ़े   मां कुष्मांडा मंदिर में विदेशी पर्यटक का खोया हुआ कैमरा चंद मिनटों में बरामद
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *