सिगरा के होटल में देहव्यापार का आरोप, पुलिस को दी गई तहरीर

सिगरा के होटल में देहव्यापार का आरोप, पुलिस को दी गई तहरीर

पीड़िता ने होटल संचालक समेत चार लोगों पर गंभीर आरोप लगाए, डायल-112 की सूचना पर पहुंची पुलिस

वाराणसी (जनवार्ता)। सिगरा थाना क्षेत्र स्थित एक होटल में देहव्यापार कराए जाने और नशीला पदार्थ खिलाकर युवतियों के साथ दुष्कर्म कराने के गंभीर आरोप सामने आए हैं। एक पीड़िता ने होटल संचालक राहुल सोनकर, उसके सहयोगी राकेश समेत दो महिलाओं पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। मामले की सूचना डायल-112 पर दिए जाने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची।

rajeshswari

पीड़िता के अनुसार, करीब दो माह पहले वह उक्त दोनों महिलाओं के संपर्क में आई थी। आरोप है कि दोनों महिलाओं ने उसकी मुलाकात होटल संचालक राहुल सोनकर और राकेश से कराई। इसके बाद पैसे का लालच देकर उससे देहव्यापार कराया गया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि होटल संचालक और उसका सहयोगी उसे तथा अन्य महिलाओं को नशीला पदार्थ खिलाकर होटल के कमरों में कई अज्ञात लोगों के साथ भेजते थे और उसके साथ दुष्कर्म कराया गया।

पीड़िता ने अपनी आपबीती एक संस्था से जुड़ी महिलाओं को बताई। इसके बाद संस्था से जुड़ी महिलाओं और समाजसेवियों ने मामले की सच्चाई सामने लाने के लिए पुलिस को सूचना दी। आरोप है कि डायल-112 को सूचना देने के बाद पुलिस के साथ लोग होटल पहुंचे। इस दौरान काउंटर पर मौजूद राकेश पुलिस को चकमा देकर भाग निकला। पुलिस दो युवतियों को मौके से लेकर रोडवेज चौकी पहुंची।

पीड़िता की ओर से पुलिस को घटना के संबंध में तहरीर दी गई है। उसके मुताबिक होटल के कमरे से आपत्तिजनक सामग्री भी मिली है, जिसका वीडियो भी बनाए जाने का दावा किया गया है।

इसे भी पढ़े   पुलिस ने अंतरराज्यीय गैंग के चार शातिरों को दबोचा

कार्रवाई नहीं होने का आरोप

संस्था से जुड़ी महिलाओं का आरोप है कि घटना की सूचना दिए जाने के बावजूद सिगरा पुलिस ने अब तक प्रभावी कार्रवाई नहीं की है। मामले की जानकारी एसीपी चेतगंज को भी दिए जाने की बात कही गई है। संस्था की महिलाओं ने चेतावनी दी है कि यदि मामले में निष्पक्ष कार्रवाई नहीं हुई तो वे पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल से मुलाकात कर शिकायत करेंगी।

वहीं, कुछ पत्रकारों और पुलिसकर्मियों द्वारा होटल संचालक को बचाने के आरोप भी लगाए गए हैं। हालांकि इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *