बीएचयू में एंटी-रैगिंग सप्ताह शुरू

बीएचयू में एंटी-रैगिंग सप्ताह शुरू

वाराणसी (जनवार्ता)। काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (बीएचयू) में 12 से 18 अगस्त तक एंटी-रैगिंग जागरूकता सप्ताह मनाया जा रहा है। बीएचयू और आईएमएस-बीएचयू की एंटी-रैगिंग स्क्वाड संयुक्त रूप से विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर रही हैं।

rajeshswari


सप्ताह के दौरान पेंटिंग, वाद-विवाद, क्विज, जागरूकता रैली और छात्रावासों व संकायों का भ्रमण किया जाएगा। आईएमएस-बीएचयू में नुक्कड़ नाटक और स्किट प्रतियोगिता भी हुई, जिसमें विभिन्न संकायों के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।
कार्यक्रम का संदेश “साथ खड़े हों, आवाज उठाएं, रैगिंग रोकें” है। प्रतियोगिताओं के विजेताओं को 18 अगस्त को पुरस्कृत किया जाएगा।

इसे भी पढ़े   आयुष मंत्री ने शुरू किया इलेक्ट्रिक वाहन का उपयोग
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *