3 राज्यों को जोड़ेगा 760 किमी का हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर, 2:20 घंटे में हैदराबाद-चेन्नई सफर

3 राज्यों को जोड़ेगा 760 किमी का हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर, 2:20 घंटे में हैदराबाद-चेन्नई सफर

नई दिल्ली (जनवार्ता)। देश में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क के विस्तार की तैयारी तेज हो रही है। प्रस्तावित हैदराबाद-अमरावती-चेन्नई हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर करीब 760.09 किलोमीटर लंबा होगा। इससे तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु जुड़ेंगे। परियोजना पूरी होने पर हैदराबाद से चेन्नई का सफर करीब 12 घंटे से घटकर 2 घंटे 20 मिनट रह जाने की उम्मीद है।

rajeshswari


कॉरिडोर में 18 स्टेशन प्रस्तावित हैं। इनमें हैदराबाद, शमशाबाद, फ्यूचर सिटी, अमरावती, गुंटूर, ओंगोल, नेल्लोर, तिरुपति, तिरुवल्लूर और चेन्नई सेंट्रल प्रमुख हैं। राज्यवार देखें तो आंध्र प्रदेश में 518.54 किमी, तेलंगाना में 180.32 किमी और तमिलनाडु में 61.23 किमी ट्रैक प्रस्तावित है।


अमरावती को इस परियोजना की अहम कड़ी माना जा रहा है। हाई-स्पीड रेल से जुड़े शहरों में कारोबार, रियल एस्टेट, होटल और लॉजिस्टिक्स गतिविधियों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। हालांकि परियोजना अभी योजना और विकास के चरण में है। अंतिम अलाइनमेंट, जमीन अधिग्रहण, फंडिंग और निर्माण की समयसीमा तय होना बाकी है। NHSRCL फिजिबिलिटी स्टडी और DPR तैयार करने की प्रक्रिया आगे बढ़ाएगा।

इसे भी पढ़े   मामी से अफेयर के चलते पत्नी की हत्या, कारोबारी ने खुद को भी कैंची मारी
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *