लालपुर : अविवाहित महिला की संदिग्ध मौत

लालपुर : अविवाहित महिला की संदिग्ध मौत

अंतिम संस्कार से पहले पुलिस ने कब्जे में लिया शव

वाराणसी (जनवार्ता)। लालपुर पांडेयपुर थाना क्षेत्र के हुकुलगंज स्थित बर्फ फैक्ट्री वाली गली में गुरुवार शाम 38 वर्षीय अविवाहित महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से हड़कंप मच गया। महिला की मौत के बाद परिजन अंतिम संस्कार की तैयारी में जुटे थे, इसी दौरान स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

rajeshswari

बताया गया कि महिला की मौत की सूचना मिलने पर पांडेयपुर चौकी प्रभारी दिनेश सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मौके की परिस्थितियों को संदिग्ध देखते हुए पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने का निर्णय लिया। स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि महिला के मुंह से झाग निकल रहा था और उसकी जीभ बाहर निकली हुई दिखाई दे रही थी।

परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिए मणिकर्णिका घाट ले जाने की तैयारी में थे। इसी बीच पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला सोनकर बिरादरी की बताई जा रही है।

फिलहाल महिला की मौत का वास्तविक कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

इसे भी पढ़े   खरगे के बयान पर सियासी बवाल, सफाई के बाद भी बीजेपी हमलावर
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *