भारत माता पूजन के साथ शुरू हुई तिरंगा यात्रा

भारत माता पूजन के साथ शुरू हुई तिरंगा यात्रा

वाराणसी (जनवार्ता) । शिवपुर स्थित श्री अन्नपूर्णा ऋषिकुल ब्रह्मचर्याश्रम के बटुकों ने शुक्रवार को तिरंगा यात्रा निकाली। भारत माता की जय और वंदेमातरम के उद्घोष से वातावरण देशभक्तिमय हो गया। विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी ने भारत माता का पूजन कर यात्रा का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में तिरंगा यात्राएं निकाली जा रही हैं। यात्रा में स्थानीय लोगों और आश्रम से जुड़े अनुयायियों ने भी भाग लिया।

rajeshswari


वहीं, कैंट विधानसभा क्षेत्र में विधायक सौरभ श्रीवास्तव की मौजूदगी में स्कूली बच्चों ने तिरंगा यात्रा निकाली। देशभक्ति गीतों के बीच बच्चों और अभिभावकों ने उत्साह से भाग लिया। विधायक ने लोगों को तिरंगा वितरित कर हर घर में तिरंगा लगाने की अपील की।

इसे भी पढ़े   प्रतापगढ़ : मंदिर दर्शन जाते युवक पर घात लगाकर हमला
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *