जलाभिषेक कर लौट रहे दो श्रद्धालुओं की हादसे में मौततीन गंभीर घायल, बीएचयू में भर्ती

जलाभिषेक कर लौट रहे दो श्रद्धालुओं की हादसे में मौततीन गंभीर घायल, बीएचयू में भर्ती

जहानाबाद। काशी विश्वनाथ धाम में जलाभिषेक कर लौट रहे पांच युवकों की कार को भभुआ हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का वाराणसी स्थित बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में उपचार चल रहा है।

rajeshswari


मेहंदिया थाना क्षेत्र के टेरी गांव के पांच युवक शुक्रवार रात स्विफ्ट कार से काशी विश्वनाथ धाम जल चढ़ाने गए थे। शनिवार को जलाभिषेक के बाद लौटते समय जीटी रोड पर पीछे से आ रहे ट्रक ने उनकी कार में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कार सड़क से नीचे उतरकर पलट गई।


स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से सभी घायलों को भभुआ अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने 34 वर्षीय रंजीत कुमार और 18 वर्षीय अभिषेक कुमार पांडेय को मृत घोषित कर दिया। वहीं आदित्य कुमार, अक्षय कुमार और कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बीएचयू रेफर कर दिया गया।
हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन समेत फरार हो गया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उसकी तलाश कर रही है। घटना से टेरी गांव में शोक की लहर है। मृतक रंजीत कुमार अपने पीछे दो छोटी बेटियां छोड़ गए हैं।

इसे भी पढ़े   प्रधानमंत्री मोदी का 52वां काशी दौरा, भव्य स्वागत के बीच शहर में प्रवेश
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *