चौबेपुर में चोरों का हौसला बुलंद, तेरहवीं में शामिल युवक की बाइक चोरी

चौबेपुर में चोरों का हौसला बुलंद, तेरहवीं में शामिल युवक की बाइक चोरी

चौबेपुर (जनवार्ता) ।स्थानीय थाना क्षेत्र में चोरों का हौसला बुलंद नजर आ रहा है। ताजा मामले में तेरहवीं के निमंत्रण पर भोजन करने गए एक युवक की मोटरसाइकिल कुछ ही घंटों में गायब कर दी गई। उल्लेखनीय है कि विगत दिनों में हुई कई चोरियों का भी पुलिस स्तर पर कोई खुलासा नहीं हो पाया है, जिससे क्षेत्र के लोगों में आक्रोश और असुरक्षा की भावना बढ़ रही है।मिली जानकारी के अनुसार, बहरामपुर निवासी एक व्यक्ति बीते 5 तारीख को शाम करीब 7 बजे बलुआ रोड स्थित एक तेरहवीं  में शामिल होने गया था। उसने गुप्ता जी के मकान के पश्चिम अपनी मोटरसाइकिल खड़ी की और भोजन करने अंदर चला गया। करीब आधे घंटे बाद जब वह वापस लौटा, तो गाड़ी मौके पर नहीं थी। आस-पास के लोगों से पूछताछ करने पर कोई सुराग नहीं मिला। पीड़ित ने तुरंत चौबेपुर थाना पुलिस को सूचना दी।

rajeshswari

थाना प्रभारी अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और संदिग्धों की तलाश की जा रही है। हालाँकि, स्थानीय निवासियों का कहना है कि पहले भी इस थाना क्षेत्र में कई बाइक और अन्य सामान चोरी की घटनाएँ हो चुकी हैं, लेकिन अब तक किसी मामले का ठोस पर्दाफाश नहीं हो सका है।

पुलिस ने जनता से अपील की है कि यदि किसी को इस घटना के बारे में कोई जानकारी हो तो तुरंत थाना को अवगत कराएँ। फिलहाल, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है और जल्द ही चोरों का पता लगाने का दावा कर रही है, लेकिन आम जनता की नज़र अब पुलिस की कार्यप्रणाली और पिछली विफलताओं पर भी टिकी है।

इसे भी पढ़े   भदैनी सामूहिक हत्याकांड: कोर्ट आदेश पर 10 माह बाद खुले तीन कमरे
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *