महिला के बॉयफ्रेंड ने दिया बच्चे को जन्म! प्रेग्नेंसी की बात से था अनजान

महिला के बॉयफ्रेंड ने दिया बच्चे को जन्म! प्रेग्नेंसी की बात से था अनजान

नई दिल्ली। इस कपल की बातचीत ऑनलाइन शुरू हुई थी। यहीं से इनका प्यार परवान चढ़ा और दोनों ने जिंदगी भर एक दूसरे के साथ रहने का फैसला कर लिया। अमेरिका में रहने वाले इस कपल की मुलाकात चार साल पहले हुई थी। 27 साल के नीनो और 22 साल की गर्लफ्रेंड जोसलिन, ट्रांसजेंडर कपल हैं।

rajeshswari

महिला ने किया चौंकाने वाला दावा
वीडियो शेयर कर महिला ने बताया कि उसके बॉयफ्रेंड के पेट में अचानक से दर्द होने लगा। प्रेग्नेंसी से बिल्कुल अनजान इस शख्स ने बाथरूम में एक बच्चे को जन्म दिया। जोसलिन से मिलने के बाद नीनो पुरुष से महिला में परिवर्तित हो गए थे। आपको बता दें कि जेंडर बदलने के लिए हॉरमोंस थेरेपी का इस्तेमाल किया जाता है।

कपल पैरेंट बनकर है काफी खुश
कपल पैरेंट बनने के लिए काफी उत्सुक था। इस दौरान नीनो ने एक बेटे को जन्म दिया। दोनों पैरेंट बनने के बाद काफी खुश हैं। नीनो ने जब बच्चे को जन्म दिया तो उसे यकीन ही नहीं हो रहा था। उसे लगा कि उसकी आंत बाहर आ रही है जबकि वो बच्चे के पैर थे। ट्रांस कपल पैरेंट बनने की खुशी में भावुक होते भी दिखाई दिए।

वायरल हुआ मामला
ये मामला सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। ट्रांस कपल का कहना है कि लोग उन्हें उनके रिश्ते के लिए जज करते हैं और चिढ़ाते हैं। नीनो का कहना है कि जब वो 18 साल के थे जब उन्हें पता चला कि वो एक ट्रांसजेंडर हैं। वहीं जोसलिन को युवावस्था में इस बात का अहसास हुआ था।

इसे भी पढ़े   लता मंगेशकर की जयंती पर अयोध्या में चौक का हुआ नामकरण
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *