सावन के तीसरे सोमवार पर श्रद्धालुओं को बांटा शीतल जल

सावन के तीसरे सोमवार पर श्रद्धालुओं को बांटा शीतल जल

वाराणसी (जनवार्ता)। नई सुबह एक उम्मीद सामाजिक संस्था की ओर से सावन माह के तीसरे सोमवार एवं नाग पंचमी के अवसर पर दशाश्वमेध क्षेत्र में शिवभक्तों और कांवरियों की सेवा के लिए जल वितरण शिविर लगाया गया। शिविर का शुभारंभ एसीपी अतुल अंजान त्रिपाठी, चेतगंज थाना प्रभारी विजय कुमार शुक्ला, मदनपुर थाना प्रभारी एवं अपराध निरोधक समिति के सचिव राजेश सिंह ने श्रद्धालुओं को शीतल जल वितरित कर किया।जिसमें संस्था के कार्यकर्ताओं ने मंदिर परिसर में पहुंचे श्रद्धालुओं को जल उपलब्ध कराने के साथ दर्शन-पूजन में आने वाली समस्याओं के समाधान में सहयोग किया और स्वच्छता का संदेश दिया।

rajeshswari

इस दौरान संस्था अध्यक्ष ममता ने कहा कि सावन भगवान शिव को प्रिय है और तीसरे सोमवार का विशेष महत्व है। वही संस्थापक विजय कुमार ने नाग पंचमी को प्रकृति संरक्षण और जीवों की रक्षा का संदेश देने वाला पर्व बताया। कार्यक्रम में संस्था के कार्यकर्ताओं ने सक्रिय सहयोग किया।

इसे भी पढ़े   यूपी में पिछले 2 साल में धर्म परिवर्तन के 427 मामले हुए दर्ज,पुलिस ने 833 आरोपी किए गिरफ्तार
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *