सिमडेगा से सकुशल बरामद हुआ लापता नाबालिग, परिजनों ने जताया आभार

सिमडेगा से सकुशल बरामद हुआ लापता नाबालिग, परिजनों ने जताया आभार

वाराणसी (जनवार्ता)। बड़ागांव क्षेत्र से एक अगस्त को लापता हुए नाबालिग को पुलिस ने झारखंड-उड़ीसा सीमा से लगे नक्सल प्रभावित सिमडेगा जिले से सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने मामले का स्वयं संज्ञान लेते हुए तत्काल पुलिस टीम गठित कर बरामदगी के निर्देश दिए थे।

rajeshswari

जिसमें एसओजी, सर्विलांस सेल और बड़ागांव पुलिस की संयुक्त टीम ने सीसीटीवी फुटेज, कॉल डिटेल और अन्य तकनीकी व मानवीय स्रोतों से सुराग जुटाए।

जहाँ जांच में नाबालिग की लोकेशन सिमडेगा थाना क्षेत्र में मिली। इसके बाद पुलिस टीम ने स्थानीय पुलिस से समन्वय कर उसे सकुशल बरामद कर लिया। वही पूछताछ में नाबालिग ने बताया कि वह घर की परिस्थितियों से आहत था और परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए काम की तलाश में साइकिल से निकला था। रास्ते में उड़ीसा जा रहे एक ट्रक में बैठ गया। परिजनों ने पुलिस आयुक्त से मुलाकात कर भावुक होकर आभार जताया। पुलिस आयुक्त ने पुलिस टीम की सराहना की तथा नाबालिग को समझाते हुए भविष्य में बिना बताए घर से नहीं निकलने की नसीहत दी।

इसे भी पढ़े   लंका : दो लाख की नकदी और सोने, चांदी के जेवरात समेत दो शातिर चोर गिरफ्तार
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *