सावन महोत्सव में नारी शक्ति का संगम

सावन महोत्सव में नारी शक्ति का संगम

प्रयागराज (जनवार्ता)। झलवा में बुधवार को आयोजित सावन महोत्सव में हरियाली, भारतीय संस्कृति और नारी शक्ति का संगम देखने को मिला। महिलाओं ने मेहंदी, नृत्य, लोकगीत, कजरी और झूला गीतों के जरिए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
महापौर गणेश केसरवानी ने कहा कि सावन भारतीय संस्कृति, प्रकृति और उत्सवों से जुड़ा पावन महीना है। ऐसे आयोजन महिलाओं को प्रतिभा प्रदर्शित करने और सामाजिक एकता मजबूत करने का अवसर देते हैं।
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. कृतिका अग्रवाल ने महिलाओं से स्वस्थ और संगठित रहकर भारतीय संस्कृति व परंपराओं को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि मां पार्वती का तप, धैर्य और समर्पण नारी शक्ति की प्रेरणा है।
कार्यक्रम में मेहंदी प्रतियोगिता में अंजलि प्रथम, शिखा द्वितीय और राखी प्रजापति तृतीय रहीं। नृत्य व शिव तांडव की प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोहा। वृद्ध महिला कमलावती ने गीत प्रस्तुत किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली महिलाओं को शॉल और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। संचालन डॉ. आभा मधुर श्रीवास्तव ने किया।

rajeshswari
इसे भी पढ़े   सिगरा पुलिस ने साइबर ठगी से बचाव के लिए चलाया जागरूकता अभियान
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *