सिंगर अंकित बलियान हत्याकांड के दो आरोपी मुठभेड़ में ढेर

सिंगर अंकित बलियान हत्याकांड के दो आरोपी मुठभेड़ में ढेर

शामली। हरियाणा के चर्चित सिंगर अंकित बलियान हत्याकांड में वांछित चल रहे दो बदमाशों को शामली पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराने का दावा किया है। पुलिस के मुताबिक मारे गए बदमाशों की पहचान सुमित और मोहित के रूप में हुई है। दोनों पर 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित था।

rajeshswari

शामली पुलिस के अनुसार सोमवार को पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि अंकित बलियान हत्याकांड में शामिल दोनों आरोपी खेड़ी गांव के जंगल में मौजूद हैं। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उन्हें रुकने के लिए कहा। पुलिस का दावा है कि खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी।

पुलिस के मुताबिक जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाश गोली लगने से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने मौके से हथियार और अन्य सामान बरामद किए जाने की बात कही है। मामले में बरामदगी और दोनों बदमाशों की भूमिका की जांच की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक सुमित और मोहित अंकित बलियान की हत्या में शामिल थे और लंबे समय से पुलिस की तलाश में थे। दोनों पर 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। मुठभेड़ के बाद शामली पुलिस अधीक्षक नरेन्द्र प्रताप सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण कर पुलिस टीम से कार्रवाई की जानकारी ली।

अंकित बलियान की हत्या के बाद से ही पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी। सोमवार की मुठभेड़ को हत्याकांड की जांच में बड़ी कार्रवाई के तौर पर देखा जा रहा है। हालांकि मुठभेड़ से जुड़े सभी तथ्यों और बरामद हथियारों की जांच के बाद ही पूरे मामले की तस्वीर स्पष्ट होगी।

इसे भी पढ़े   महंगाई के मोर्चे पर ढाई साल बाद राहत,थोक महंगाई दर घटकर 1.34% पर पहुंची

पुलिस का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *