श्रीराम के चरण स्पर्श से हुआ अहिल्या का उद्धार, जनकपुर पहुंचे राम-लक्ष्मण

श्रीराम के चरण स्पर्श से हुआ अहिल्या का उद्धार, जनकपुर पहुंचे राम-लक्ष्मण

गंगा दर्शन के बाद जनकपुर में हुआ विश्राम, उमड़े श्रद्धालु

वाराणसी (जनवार्ता)। शिवपुर की अतिप्राचीन श्रीरामलीला में मंगलवार को अहिल्या तारण, गंगा दर्शन एवं जनकपुर में विश्राम की लीला का भावपूर्ण मंचन किया गया। भगवान श्रीराम, लक्ष्मण और विश्वामित्र के साथ आगे बढ़ते हुए मार्ग में अहिल्या का उद्धार करते हैं। इसके बाद गंगा जी का दर्शन करते हुए जनकपुर पहुंचने और वहां विश्राम करने की लीला का मंचन हुआ।
अहिल्या तारण प्रसंग में भगवान श्रीराम के चरण स्पर्श से शापित अहिल्या का उद्धार हुआ। अहिल्या को शाप से मुक्ति मिलने के दृश्य ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। इस प्रसंग के माध्यम से भगवान श्रीराम की करुणा और भक्तवत्सलता का संदेश दिया गया। इसके बाद श्रीराम-लक्ष्मण के गंगा दर्शन का प्रसंग मंचित हुआ।
गंगा दर्शन के बाद भगवान श्रीराम और लक्ष्मण विश्वामित्र के साथ जनकपुर पहुंचे। उनके जनकपुर पहुंचने पर नगरवासियों में उत्साह और प्रसन्नता का वातावरण दिखाई दिया। इसके बाद जनकपुर में विश्राम की लीला का मंचन किया गया। कलाकारों के भावपूर्ण संवाद और अभिनय ने दर्शकों को देर तक बांधे रखा।
शिवपुर की रामलीला अपनी प्राचीन परंपरा और धार्मिक प्रसंगों के भावपूर्ण मंचन के लिए जानी जाती है। मंगलवार की लीला देखने के लिए आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। आयोजकों की ओर से लीला स्थल पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई थीं।

rajeshswari
इसे भी पढ़े   प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में विकास परियोजनाओं की समीक्षा बैठक संपन्न
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *