बरेका में 12 सेवानिवृत्त अधिकारी-कर्मचारियों को भावभीनी विदाई, महाप्रबंधक ने दिया स्वस्थ जीवन का संदेश*

बरेका में 12 सेवानिवृत्त अधिकारी-कर्मचारियों को भावभीनी विदाई, महाप्रबंधक ने दिया स्वस्थ जीवन का संदेश*

वाराणसी। बनारस रेल इंजन कारखाना में अगस्त 2026 में सेवानिवृत्त हुए दो अधिकारियों और दस कर्मचारियों के सम्मान में प्रशासन भवन के कीर्ति कक्ष में विदाई समारोह आयोजित हुआ। अध्यक्षता महाप्रबंधक आशुतोष पंत ने की और सभी को माल्यार्पण कर सेवानिवृत्ति फोल्डर प्रदान किया।अपने संबोधन में महाप्रबंधक ने कहा कि सेवानिवृत्ति नौकरी से विदाई है, जीवन से नहीं। यह जीवन के नए सार्थक अध्याय की शुरुआत है।

rajeshswari

उन्होंने स्वस्थ जीवन, वित्तीय प्रबंधन, परिवार और सामाजिक सरोकारों से जुड़े रहने, सकारात्मक सोच और आध्यात्मिक चेतना का संदेश दिया।इस अवसर पर सेवानिवृत्त वरिष्ठ सुरक्षा आयुक्त संजय पीसे और सहायक वित्त सलाहकार रमा शंकर जायसवाल सहित अन्य ने अपने अनुभव साझा किए। प्रमुख मुख्य यांत्रिक इंजीनियर विवेक शील ने ध्यान और स्वाध्याय पर जोर दिया। प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर मनीष कुमार और प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी लालजी चौधरी ने भी संबोधित किया। चिकित्सा अधिकारी अब्दुल माबूद ने स्वास्थ्य देखभाल की सलाह दी। एसबीआई की रिचा त्रिपाठी और बैंक ऑफ बड़ौदा के दिनेश कुमार ने वित्तीय सुरक्षा और साइबर सुरक्षा की जानकारी दी।सेवानिवृत्त होने वालों में विनोद कुमार सिंह, धर्मशीला देवी, राजाराम, देवानंद देव पांडेय, संजू सिन्हा, फूला देवी, शशि भूषण, नय्यर आजम, किरन देवी और शिवशंकर कुमार शामिल रहे। संचालन समीर पॉल ने किया।

इसे भी पढ़े   श्रावण के प्रथम दिन बाबा विश्वनाथ के दर्शन को उमड़ा जनसैलाब, धाम में चाक-चौबंद व्यवस्था
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *