फैमिली कोर्ट परिसर में बिजली का करंट उतरने से हड़कंप

फैमिली कोर्ट परिसर में बिजली का करंट उतरने से हड़कंप

सभी मुकदमों में लगी जनरल डेट

वाराणसी (जनवार्ता)। दीवानी न्यायालय परिसर स्थित परिवार न्यायालय में बिजली का करंट उतरने की समस्या सामने आने से सोमवार को हड़कंप मच गया। सुरक्षा के मद्देनजर परिवार न्यायालय में सुनवाई के लिए सूचीबद्ध सभी मुकदमों में जनरल डेट लगा दी गई।

rajeshswari

बताया जा रहा है कि परिवार न्यायालय की पुरानी बिल्डिंग और जर्जर विद्युत तारों के कारण कहीं से बिजली का करंट लीक होने की आशंका है। लगातार हो रही बारिश के चलते दीवारों में भी करंट उतरने की समस्या सामने आई। इससे न्यायालय परिसर में मौजूद अधिवक्ताओं और वादकारियों में चिंता बढ़ गई।

मामले की जानकारी मिलते ही बिजली कर्मियों और नाजिर ने मौके पर पहुंचकर विद्युत फॉल्ट की जांच शुरू की। समस्या को दूर करने के लिए आवश्यक सुधार कार्य किए जा रहे हैं, ताकि न्यायालय परिसर को सुरक्षित बनाया जा सके।

सेंट्रल बार एसोसिएशन के महामंत्री आशीष कुमार सिंह ने बताया कि विद्युत संबंधी समस्या को जल्द ठीक करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि मंगलवार से परिवार न्यायालय का कामकाज सुचारू रूप से शुरू हो जाएगा।

इसे भी पढ़े   कारगिल शहीद के घर 20 लाख की चोरी
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *