सिद्धांत टेक एंड साइबर का एसीपी कैंट ने किया उद्घाटन
वाराणसी। शिवपुर क्षेत्र में नारायण पार्क के समीप सिद्धांत टेक एंड साइबर का उद्घाटन एसीपी कैंट प्रज्ञा पाठक ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर साइबर संचालक दंपति धर्मेंद्र गुप्ता और राधा गुप्ता ने एसीपी प्रज्ञा पाठक को अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंटकर सम्मानित किया।


उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए एसीपी प्रज्ञा पाठक ने कहा कि हाईटेक युग में साइबर सेवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। क्षेत्र में सिद्धांत टेक एंड साइबर के खुलने से आसपास के लोगों को विभिन्न ऑनलाइन कार्यों और डिजिटल सेवाओं का लाभ लेने में सुविधा होगी।
कार्यक्रम में सिद्धांत गुप्ता, अभिषेक गुप्ता उर्फ निक्कू, ध्यान चंद शर्मा सहित क्षेत्र के दर्जनों गणमान्य नागरिक और व्यापारी उपस्थित रहे। समारोह में आए अतिथियों का स्वागत अभिषेक गुप्ता उर्फ निक्कू ने किया।

