फरियादियों की शिकायतों पर डीएम सख्त

फरियादियों की शिकायतों पर डीएम सख्त

बोले- समय सीमा में हो संतुष्टिपरक समाधान

वाराणसी (जनवार्ता) । कलेक्ट्रेट में आयोजित जनता दर्शन में जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का गंभीरता से परीक्षण कर गुणवत्तापूर्ण, निष्पक्ष और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

rajeshswari

जिलाधिकारी ने कहा कि आमजन की समस्याओं का समाधान शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है। शिकायतों के निस्तारण में किसी भी स्तर पर अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि शिकायतकर्ता से संवाद स्थापित कर समस्या की वास्तविक स्थिति की जानकारी लें और आवश्यकता के अनुसार मौके पर जांच कराकर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करें।

उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर संबंधित अधिकारी शिकायतकर्ता से दूरभाष पर संपर्क कर उसकी समस्या की जानकारी प्राप्त करें। शिकायत का समाधान होने के बाद फरियादी को भी निस्तारण की कार्रवाई से अवगत कराया जाए।

डीएम ने स्पष्ट किया कि जनता दर्शन में प्राप्त प्रार्थना पत्रों के निस्तारण की नियमित समीक्षा की जाएगी। शिकायतों के समाधान में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि प्रत्येक शिकायत का संतुष्टिपरक समाधान सुनिश्चित करना उनकी प्राथमिक जिम्मेदारी है।

इसे भी पढ़े   दिल्ली से पकड़ा गया कोकीन तस्करी नेटवर्क का मास्टरमाइंड
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *