खेत में मिला नवजात का रोहनिया पुलिस ने अस्पताल पहुंचाकर बचाई जान

खेत में मिला नवजात का रोहनिया पुलिस ने अस्पताल पहुंचाकर बचाई जान

वाराणसी (जनवार्ता)। रोहनिया थाना क्षेत्र में मंगलवार को खेत में एक नवजात शिशु मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही रोहनिया थाना प्रभारी राजू सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और बच्चे को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। समय पर उपचार मिलने से नवजात की जान बच गई।

rajeshswari

बताया गया कि नवजात को किसी व्यक्ति ने खेत में छोड़ दिया था। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी ने औपचारिकताओं में समय गंवाने के बजाय बच्चे को तत्काल नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

अस्पताल में चिकित्सकों की टीम ने नवजात का उपचार शुरू किया। समय पर चिकित्सा सहायता मिलने के बाद उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने नवजात को सुरक्षित अस्पताल पहुंचाकर मानवीय संवेदनशीलता का परिचय दिया।

घटना की जानकारी मिलने के बाद क्षेत्र में लोगों में आक्रोश भी देखा गया। लोग नवजात को खेत में छोड़ने वाले व्यक्ति या परिजनों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

वहीं, थाना प्रभारी राजू सिंह की तत्परता की स्थानीय लोगों ने सराहना की। लोगों का कहना है कि पुलिस ने समय पर कार्रवाई कर असहाय नवजात को आवश्यक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई, जिससे उसकी जान बच सकी।

पुलिस मामले की जांच कर रही है और नवजात को खेत में छोड़ने वाले व्यक्ति की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

इसे भी पढ़े   वाराणसी में पहली बार प्रादेशिक विद्यालयीय हैंडबॉल प्रतियोगिता, 21 अगस्त से आगाज
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *