बरेका में विशाल रक्तदान शिविर, 41 लोगों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

बरेका में विशाल रक्तदान शिविर, 41 लोगों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

वाराणसी । बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) के केंद्रीय चिकित्सालय द्वारा शिव प्रसाद गुप्त मंडलीय चिकित्सालय के सहयोग से बुधवार को विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। केंद्रीय चिकित्सालय के सेमिनार हॉल में आयोजित शिविर में अधिकारियों, कर्मचारियों और उनके परिजनों सहित 41 लोगों ने रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया।

rajeshswari

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर मनीष कुमार ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया। इस अवसर पर प्रधान वित्त सलाहकार मुक्तेश मित्तल तथा मुख्य सतर्कता अधिकारी अंकुर चंद्रा सहित अनेक अधिकारी मौजूद रहे।

शिविर में पहला रक्तदान कर्मचारी परिषद के सदस्य अमित कुमार ने किया। इसके बाद मुख्य सतर्कता अधिकारी अंकुर चंद्रा, उप मुख्य अभिकल्प इंजीनियर ऋतुराज, उप मुख्य अभिकल्प इंजीनियर पंकज सक्सेना सहित कई अधिकारियों और कर्मचारियों ने रक्तदान कर दूसरों को भी प्रेरित किया।

शिविर की विशेष उपलब्धि यह रही कि टेक्निकल ट्रेनिंग सेंटर के प्राचार्य सुभाष चंद्र यादव एवं इंस्ट्रक्टर राजीव कुमार वर्मा के सहयोग से एक्ट अप्रेंटिस के लगभग 10 प्रशिक्षुओं ने भी स्वैच्छिक रक्तदान किया।

इस दौरान उपस्थित लोगों को स्वैच्छिक रक्तदान के महत्व, नियमित रक्तदान से होने वाले स्वास्थ्य लाभ तथा आपातकालीन परिस्थितियों में सुरक्षित रक्त की उपलब्धता के बारे में भी जागरूक किया गया।

प्रमुख मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील कुमार ने सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रक्तदान मानवता की सर्वोच्च सेवाओं में से एक है और प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को नियमित रूप से स्वैच्छिक रक्तदान करना चाहिए।

शिविर के सफल संचालन में वरिष्ठ मंडल चिकित्सा अधिकारी डॉ. संतोष कुमार मौर्य, नर्सिंग स्टाफ तथा शिव प्रसाद गुप्त मंडलीय चिकित्सालय के ब्लड बैंक प्रभारी जितेंद्र पटेल एवं उनकी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

इसे भी पढ़े   ₹2866 करोड़ का बजट पारित, वाराणसी के विकास को मिलेगी नई रफ्तार

रक्तदान शिविर में कई प्रेरणादायक उदाहरण भी सामने आए। केंद्रीय चिकित्सालय के नंदलाल सिंह यादव ने तीसरी बार रक्तदान किया, जबकि भंडार विभाग के सुधीर कुमार ने अपना 33वां रक्तदान कर सभी को प्रेरित किया। आयोजन के अंत में जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने सभी सहयोगियों एवं रक्तदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *