बालू लदे डंपर की चपेट में आने से स्कूली छात्रा की मौत, ग्रामीणों में आक्रोश

बालू लदे डंपर की चपेट में आने से स्कूली छात्रा की मौत, ग्रामीणों में आक्रोश

वाराणसी (जनवार्ता) । चौबेपुर थाना क्षेत्र के जाल्हूपुर इलाके में मंगलवार को बालू लदे डंपर की चपेट में आने से एक स्कूली छात्रा की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण जुट गए और आक्रोश जताते हुए कार्रवाई की मांग करने लगे।

rajeshswari

घटना की सूचना मिलते ही चौबेपुर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। ग्रामीणों ने छात्रा के शव को कच्चा बाबा मंदिर के पास रखकर प्रदर्शन किया और प्रशासनिक कार्रवाई की मांग की।

चौबेपुर इंस्पेक्टर के अनुसार, परिजनों से तहरीर लेकर मामले में मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने हादसे में शामिल डंपर और उसके चालक को पकड़कर थाने भेज दिया है।

पुलिस घटना के संबंध में आवश्यक कार्रवाई और जांच कर रही है। हादसे के बाद क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए पुलिस बल भी मौके पर मौजूद रहा।

इसे भी पढ़े   कानपुर: चलती स्लीपर बस में भीषण आग, पुलिसकर्मी जलती बस में घुसकर यात्रियों को बचाया
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *