रेड क्रॉस सोसाइटी ने जीवनदीप के चेयरमैन डॉ. अशोक कुमार सिंह को किया सम्मानित

रेड क्रॉस सोसाइटी ने जीवनदीप के चेयरमैन डॉ. अशोक कुमार सिंह को किया सम्मानित

वाराणसी (जनवार्ता)। लखनऊ स्थित राजभवन में मंगलवार को आयोजित इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी, उत्तर प्रदेश की जनरल बॉडी मीटिंग के दौरान जीवनदीप शिक्षण समूह के चेयरमैन डॉ. अशोक कुमार सिंह को एक विशेष सम्मान से नवाजा गया।

rajeshswari

कार्यक्रम में डॉ. सिंह सहित प्रदेश भर के 26 विशिष्ट व्यक्तियों को राष्ट्रपति द्वारा हस्ताक्षरित सभापति पद का सर्टिफिकेट प्रदान किया गया। यह प्रतिष्ठित प्रमाण पत्र प्रदेश की महामहिम राज्यपाल एवं रेड क्रॉस सोसाइटी की संरक्षक आनंदीबेन पटेल द्वारा भेंट किया गया। समारोह के दौरान प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री व उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक सहित संस्था के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
​महामहिम राज्यपाल ने सभी सम्मानित सदस्यों को बधाई देते हुए समाज सेवा और मानवीय कार्यों में रेड क्रॉस की भूमिका को और सशक्त बनाने का आह्वान किया। जीवनदीप शिक्षण समूह के चेयरमैन डॉ. अशोक कुमार सिंह को यह सम्मान मिलने पर संस्थान के शिक्षकों, कर्मचारियों और शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

इसे भी पढ़े   कांशीराम आवास में फिर गिरा छज्जा, बाल-बाल बचे लोग
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *