जीवनदीप में ‘कजरी एवं तीज महोत्सव’ का भव्य आयोजन

जीवनदीप में ‘कजरी एवं तीज महोत्सव’ का भव्य आयोजन

​लोक संस्कृति के रंगों में रंगे छात्र-छात्राएं; सुरीले कजरी गायन व नृत्य ने बांधा समां

वाराणसी (जनवार्ता)। बड़ा लालपुर स्थित जीवनदीप महाविद्यालय में बुधवार को ‘कजरी एवं तीज महोत्सव’ का भव्य एवं गरिमामयी आयोजन अत्यंत हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ संपन्न हुआ।

rajeshswari


​कार्यक्रम की मुख्य अतिथि वंदना रघुवंशी व विशिष्ट अतिथि रितु कालिया रहीं। समारोह जीवनदीप शिक्षण समूह की वाइस चेयरमैन डॉ. अंशु सिंह की अध्यक्षता में  आयोजित किया गया। महोत्सव का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत के साथ हुआ, जिसके बाद संपूर्ण सभागार लोक संस्कृति और परंपरा के रंगों से सराबोर हो उठा। छात्र-छात्राओं ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, पारंपरिक लोक संगीत, सुरीले कजरी गायन और विभिन्न रोचक प्रतियोगिताओं के जरिए समां बांध दिया। प्रतिभागियों की ऊर्जा और उत्कृष्ट प्रदर्शन ने दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। मंच का संचालन बी.एड. की छात्राओं निशा सिंह एवं गार्गी ने संयुक्त रूप से किया। धन्यवाद ज्ञापित करते हुए डॉ. वीणा पांडे ने मुख्य अतिथि, महाविद्यालय परिवार और सभी प्रतिभागियों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. इन्द्रेश चंद्र सिंह, उप प्राचार्य डॉ. अमित कुमार सिंह व सभी संकायों के प्राध्यापक एवं प्राध्यापिकाएं उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से डॉ. वीणा पांडे, डॉ. नंदा द्विवेदी, डॉ. कल्पना, डॉ. ममता, डॉ. पायल, डॉ. जहांआरा, प्रीति, प्रार्थना, तोशीबा बानो, अलका सिंह, स्मिता, शिखा, स्मृति और सुधा सहित अन्य ने अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम का उत्साहवर्धन किया।

इसे भी पढ़े   उत्तर प्रदेश : 7 आईपीएस अधिकारियों के तबादले
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *