नीट मुद्दे पर वाराणसी में छात्र प्रदर्शन रोका, कई हिरासत में

नीट मुद्दे पर वाराणसी में छात्र प्रदर्शन रोका, कई हिरासत में

वाराणसी (जनवार्ता)। नीट परीक्षा में कथित अनियमितताओं और पेपर लीक के विरोध में सोमवार को वाराणसी में छात्र संगठनों के प्रस्तावित प्रदर्शन को पुलिस ने रोक दिया। लंका चौराहे की ओर बढ़ रहे छात्रों को विभिन्न स्थानों पर बैरिकेडिंग कर रोक दिया गया, जबकि कुछ छात्रों को हिरासत में लेकर पुलिस लाइन भेज दिया गया।

rajeshswari


बीएचयू के छात्रावासों से लंका की ओर जा रहे छात्रों को लंका थाना पुलिस ने आगे बढ़ने से रोक दिया। वहीं, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के छात्रों को भी मुख्य द्वार पर ही रोक लिया गया। प्रदर्शन के लिए पहले से लंका पहुंचे कुछ छात्र नेताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
समाजवादी छात्र सभा के पदाधिकारी अभिषेक यादव ने कहा कि नीट परीक्षा में कथित अनियमितताओं और पेपर लीक की निष्पक्ष व समयबद्ध जांच कराई जाए। उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे, राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) की कार्यप्रणाली में सुधार तथा भविष्य में पेपर लीक रोकने के लिए कड़े कानून और तकनीकी सुरक्षा व्यवस्था लागू करने की मांग की।

इसे भी पढ़े   वाराणसी में मंत्री एके शर्मा का वार्ड प्रवास, पौधारोपण कर दिया स्वच्छता का संदेश
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *