बीएचयू : कैंसर हॉस्पिटल के सामने पेट्रोल पंप पर पानी मिला पेट्रोल देने का आरोप

बीएचयू : कैंसर हॉस्पिटल के सामने पेट्रोल पंप पर पानी मिला पेट्रोल देने का आरोप

पूर्व पार्षद ने की शिकायत

वाराणसी (जनवार्ता)। प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में पेट्रोल में पानी की मिलावट का मामला सामने आया है। बीएचयू सुंदरपुर स्थित महामना कैंसर अस्पताल के सामने भारत पेट्रोलियम के पेट्रोल पंप से खरीदे गए पेट्रोल में पानी मिलने का आरोप पूर्व पार्षद वरुण सिंह ने लगाया है। उनका कहना है कि पेट्रोल में पानी की वजह से उनकी गाड़ी खराब हो गई और उन्हें दोबारा इंजन संबंधी काम कराना पड़ा।

rajeshswari

पूर्व पार्षद वरुण सिंह के मुताबिक, उन्हें पेट्रोल में मिलावट की शिकायत पहले भी मिलती रही है। उनकी गाड़ी खराब होने के बाद उन्होंने पूरा इंजन का काम कराने के साथ ही टंकी की सफाई कराई थी। इसके बाद उक्त पेट्रोल पंप से दोबारा पेट्रोल भरवाया। घर पहुंचने के बाद गाड़ी फिर बंद हो गई।

उन्होंने बताया कि शक होने पर गाड़ी की टंकी से पेट्रोल निकालकर देखा गया तो उसमें पानी मिला हुआ नजर आया। इसके बाद उन्होंने पेट्रोल पंप के मैनेजर से शिकायत की। आरोप है कि मैनेजर ने उनके साथ कथित तौर पर ऊंची आवाज में बात की। वरुण सिंह ने इसका विरोध किया तो मैनेजर वहां से जाने लगा। बाद में गाड़ी बनाने वाले मैकेनिक को बुलाकर पेट्रोल दिखाया गया। मैकेनिक ने भी पेट्रोल में पानी होने की वजह से वाहन में परेशानी आने की बात कही।

पूर्व पार्षद ने पेट्रोल पंप की शिकायत पुस्तिका में अपनी शिकायत दर्ज कराते हुए मामले के निस्तारण की मांग की। उन्होंने कहा कि मामले की शिकायत पेट्रोलियम विभाग के संबंधित अधिकारियों से भी की जाएगी।

इसे भी पढ़े   नोएडा से दो गिरफ्तार, यूपी में टारगेट किलिंग की बड़ी साजिश का खुलासा

पेट्रोल में पानी की मिलावट के आरोप की स्वतंत्र जांच और नमूने की अधिकृत प्रयोगशाला में जांच के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *