यूपी-बिहार से गुजरेगा चार-लेन रेल कॉरिडोर
लखनऊ (जनवार्ता)। दिल्ली-गुवाहाटी रेल मार्ग को चार-लेन यानी चार ट्रैक में विकसित करने की योजना है। मल्टी-ट्रैकिंग परियोजना के तहत उत्तर प्रदेश और बिहार के कई जिलों को इसका लाभ मिलने की उम्मीद है।
प्रस्तावित रेल कॉरिडोर गोरखपुर, कुशीनगर, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया और पूर्णिया सहित कई क्षेत्रों से होकर गुजरेगा। रूट में नरकटियागंज, झंझारपुर, सरायगढ़, राघोपुर और फारबिसगंज भी शामिल बताए गए हैं। इसके बाद यह न्यू जलपाईगुड़ी होते हुए गुवाहाटी तक पहुंचेगा।

चार ट्रैक होने से यात्री और मालगाड़ियों के संचालन की क्षमता बढ़ेगी। इससे ट्रेनों के परिचालन में सुगमता के साथ दिल्ली और पूर्वोत्तर के बीच रेल कनेक्टिविटी बेहतर होने की उम्मीद है।
जिलों और स्टेशनों का अंतर स्पष्ट करें

