पूर्व नियुक्त शिक्षकों को टीईटी की अनिवार्यता से किया जाए मुक्त  : सनत कुमार सिंह

पूर्व नियुक्त शिक्षकों को टीईटी की अनिवार्यता से किया जाए मुक्त  : सनत कुमार सिंह

शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर प्राथमिक शिक्षक संघ ने सरकार से की घोषणा की मांग

वाराणसी (जनवार्ता)। शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, वाराणसी के वरिष्ठ शिक्षक नेता सनत कुमार सिंह ने सरकार से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) की अनिवार्यता से मुक्त रखने की मांग की है। उन्होंने कहा कि शिक्षक दिवस के अवसर पर सरकार को पूर्व नियुक्त शिक्षकों को टीईटी की अनिवार्यता से मुक्ति देने की घोषणा करनी चाहिए।

rajeshswari

सनत कुमार सिंह ने कहा कि शिक्षक की भूमिका केवल विद्यार्थियों को पाठ पढ़ाने तक सीमित नहीं है। वह मार्गदर्शक, प्रेरणास्रोत और राष्ट्र निर्माता के रूप में विद्यार्थियों के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। शिक्षकों का राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान है, इसलिए उनकी समस्याओं का समाधान सरकार की प्राथमिकता में होना चाहिए।

उन्होंने बताया कि उनके नेतृत्व में हर वर्ष शिक्षक दिवस के अवसर पर सेवानिवृत्त शिक्षकों के साथ कार्यरत शिक्षकों को भी सम्मानित किया जाता है। संघ के मंच से सम्मानित किए जा चुके चार शिक्षक-शिक्षिकाएं अब तक राज्य पुरस्कार से पुरस्कृत हो चुके हैं। उन्होंने इसे संघ और शिक्षक समाज के लिए गौरव की बात बताया।

सनत कुमार सिंह ने शिक्षकों के लिए नकदरहित चिकित्सा सुविधा लागू किए जाने को सरकार का सराहनीय कदम बताया। उन्होंने कहा कि शिक्षकों की अन्य समस्याओं के समाधान की दिशा में भी सरकार को प्रभावी पहल करनी चाहिए।

टीईटी की अनिवार्यता के मुद्दे पर उन्होंने सरकार का ध्यान आकृष्ट करते हुए कहा कि पूर्व नियुक्त शिक्षकों पर नई व्यवस्था की अनिवार्यता थोपने के बजाय उन्हें इससे मुक्त रखा जाना चाहिए। उन्होंने उम्मीद जताई कि शिक्षक दिवस के अवसर पर सरकार इस संबंध में सकारात्मक निर्णय लेकर शिक्षकों को राहत देगी।

इसे भी पढ़े   पीएम मोदी के नेतृत्व में हो रहा नारी सशक्तिकरण : योगी
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *