बीएचयू विश्वनाथ मंदिर प्रांगण में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधरोपण
लाल चंदन, सफेद चंदन और रुद्राक्ष के लगाए पौधे
वाराणसी (जनवार्ता)। काशी हिंदू विश्वविद्यालय परिसर स्थित श्री काशी विश्वनाथ मंदिर प्रांगण में गुरुवार को पर्यावरणविद अनिल सिंह के नेतृत्व में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत वृहद पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अतिथियों ने विभिन्न औषधीय एवं उपयोगी पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।


मुख्य अतिथि कृषि विज्ञान संस्थान के निदेशक डॉ. बीके मिश्रा, विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ उद्यान अधिकारी अश्वनी कुमार देशवाल, डॉ. प्रकाश अश्वतप्पा तथा डिप्टी डायरेक्टर अरुण प्रकाश यादव ने संयुक्त रूप से लाल चंदन, सफेद चंदन और रुद्राक्ष सहित विभिन्न पौधे लगाए।

इस दौरान पर्यावरणविद अनिल सिंह ने उपस्थित लोगों को पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण और नशा मुक्ति की शपथ दिलाई। मुख्य अतिथि डॉ. बीके मिश्रा ने कहा कि पौधरोपण से ही पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में मदद मिलेगी। उन्होंने युवाओं से पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे आने का आह्वान किया।
विशिष्ट अतिथि अश्वनी कुमार देशवाल ने कहा कि बीएचयू परिसर को हरा-भरा बनाने के लिए उद्यान विभाग निरंतर प्रयास कर रहा है। पर्यावरणविद अनिल सिंह ने कहा कि ‘एक पेड़ मां के नाम’ लगाना प्रकृति की सच्ची सेवा है। प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम एक पौधा जरूर लगाना चाहिए और उसके संरक्षण की जिम्मेदारी भी निभानी चाहिए।
कार्यक्रम में प्रकाश आनंद, लाल चंद्रपाल, गंगाराम, नागेंद्र वर्मा, राजेश, साधु प्रसाद, शिवपूजन, प्रदीप यादव, रामदुलार सहित उद्यान विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे।

