मंधाना के तूफानी शतक से हांगकांग पस्त, भारत सेमीफाइनल में
दुबई। स्मृति मंधाना के 124 रन की शानदार पारी के दम पर भारत ने महिला एशिया कप में हांगकांग को 137 रन से हरा दिया। भारत ने पहले खेलते हुए 193 रन बनाए, जवाब में हांगकांग की टीम 56 रन पर सिमट गई। दीप्ति शर्मा ने तीन विकेट लिए। जीत के साथ भारत ने सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।


