शिक्षक दिवस पर सीएम योगी ने दी शुभकामनाएं, बोले- नवाचार से नई पीढ़ी का गढ़ रहे भविष्य

शिक्षक दिवस पर सीएम योगी ने दी शुभकामनाएं, बोले- नवाचार से नई पीढ़ी का गढ़ रहे भविष्य

लखनऊ (जनवार्ता)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षक दिवस पर प्रदेश के सभी शिक्षकों और गुरुजनों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा किए गए वीडियो के माध्यम से उत्तर प्रदेश की प्राचीन ज्ञान परंपरा को याद किया और शिक्षा के क्षेत्र में शिक्षकों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।

rajeshswari


सीएम योगी ने कहा कि शिक्षक प्रदेश की विशिष्ट ज्ञान परंपरा को आधुनिक स्वरूप में नई पीढ़ी तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश प्राचीन काल से ही ज्ञान, साधना और संस्कार की भूमि रहा है। काशी ने दुनिया को ज्ञान का प्रकाश दिया, जबकि सारनाथ में भगवान बुद्ध ने पहला उपदेश दिया था।


मुख्यमंत्री ने अयोध्या, मथुरा-वृंदावन और प्रयागराज के साथ शुकतीर्थ और नैमिषारण्य की ज्ञान परंपरा का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि भारतीय ज्ञान परंपरा से आयुर्वेद, अध्यात्म, दर्शन और ज्ञान-विज्ञान की महान परंपराएं विकसित हुईं।

इसे भी पढ़े   खेलों के लिए सीएम योगी ने की 100 करोड़ रुपये देने की घोषणा,खिलाड़ियों को दिए जीत के टिप्स
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *