वाराणसी में बाढ़ की समीक्षा करेंगे सीएम योगी

वाराणसी में बाढ़ की समीक्षा करेंगे सीएम योगी

वाराणसी दौरे पर सीएम योगी, बाढ़ प्रभावित इलाकों का करेंगे जायजा

वाराणसी (जनवार्ता)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को वाराणसी के दौरे पर रहेंगे। वह जिले में बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने के साथ राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा करेंगे। मुख्यमंत्री के हवाई सर्वेक्षण किए जाने की भी संभावना है।
जानकारी के मुताबिक, सीएम योगी शाम को हेलीकॉप्टर से वाराणसी पुलिस लाइन पहुंचेंगे। इसके बाद अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। वह शिवपुर विधानसभा क्षेत्र स्थित विद्या बिहार इंटर कॉलेज में बाढ़ प्रभावित लोगों से मुलाकात कर राहत सामग्री भी वितरित कर सकते हैं।
मुख्यमंत्री कालभैरव मंदिर और श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन भी करेंगे। दौरे के दौरान मंडलायुक्त एस. राजलिंगम और जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री बाबतपुर एयरपोर्ट से लखनऊ रवाना होंगे।
इससे पहले गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी में बाढ़ की स्थिति को लेकर महापौर अशोक तिवारी और जिलाधिकारी से फोन पर जानकारी ली थी। उन्होंने राहत शिविरों में प्रभावित लोगों को जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने और अतिरिक्त राहत सामग्री की आवश्यकता होने पर तत्काल व्यवस्था करने के निर्देश दिए थे।

rajeshswari
इसे भी पढ़े   दशाश्वमेध क्षेत्र में दुर्गा पूजा को लेकर एसीपी ने भारी भीड़ वाले इलाकों में सुरक्षा बल किया तैनात
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *